- विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में एससीआई आधारित वैश्विक रैंकिंग में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह और डॉ. विक्रांत भटेजा को मिली जगह
जौनपुर , 09 जून , वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) की कुलपति प्रो. वन्दना सिंह और इंजीनियरिंग संकाय के प्राध्यापक डॉ. विक्रांत भटेजा का नाम एससीआई (साइंस सिटेशन इंडेक्स) आधारित वैश्विक रैंकिंग में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) की शोध क्षमता और अकादमिक उत्कृष्टता को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है।

Veer Bahadur Singh Purvanchal University news : यह रैंकिंग ओपनएलेक्स डाटाबेस के आधार पर विश्वभर के एक करोड़ से अधिक सक्रिय शोधकर्ताओं के वैज्ञानिक योगदान का बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण कर तैयार की जाती है। इसमें शोध पत्रों की संख्या, उनकी गुणवत्ता, उद्धरणों की संख्या तथा शोध कार्यों के प्रभाव जैसे मानकों को आधार बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें
