- 27 मार्च से आवेदन शुरू, 26 अप्रैल अंतिम तिथि
- पात्र युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
- भर्ती प्रक्रिया में बड़ा सुधार, डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता और तेजी पर जोर
लखनऊ, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) द्वारा उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission)की वेबसाइट पर 20 मार्च 2026 से विज्ञापन उपलब्ध करा दिया गया है। इस बार की परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में यूपीटीईटी-2026 को समयबद्ध तरीके से आयोजित कर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
UPTET : आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। अब अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थियों को 1 मई 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) का फोकस योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
