प्रयागराज , 20 मार्च , माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन ईद उल फितर 21 मार्च और रामनवमी 26 मार्च दोनों दिन स्थगित रहेगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से आज जारी किए गए आदेश में यह जानकारी दी गई है.

इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भी अवगत कराते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र के मूल्यांकन केदो में इन दोनों दिन मूल्यांकन कार्य स्थगित रखने के लिए कहा गया है . उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है और एक अप्रैल तक संपादित किया जाना है . माध्यमिक शिक्षक संगठन से जुड़े नेताओं द्वारा पिछले कई दिनों से इन दोनों दिन ईद उल फितर और रामनवमी के दिन कापियों का मूल्यांकन स्थगन स्थगित करने की मांग की जा रही थी . इसी संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. मूल्यांकन कार्य स्थगित होने से इस कार्य में लगे शिक्षकों को अपने-अपने त्यौहार मनाने के लिए अच्छा अवसर और समय मिलेगा. वे बिना किसी तनाव के अपने त्योहारों को भव्य और पूरी तन मेहता के साथ बना सकेंगे
