
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पर पत्र में कहा गया है कि अगर शैक्षिक अभिलेख में संशोधन में किसी प्रकार दिक्कतें आती हैं तो वह माध्यमिक शिक्षा परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय में मोबाइल फोन से संपर्क कर सकते हैं .
लखनऊ/ प्रयागराज, 11 अक्टूबर . माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 ( UP Board 10th & 12th Exam 2026 ) के आवेदन करने वालेहाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों यथा जन्मतिथि, नाम, विषय, वर्ग, पिता का नाम, जेंडर, जाति आदि ( UP Board 10th & 12th Exam 2026 ) से सम्बंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in क्रियाशील रहेगी.
UP Board 10th & 12th Exam 2026 : माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधन के लिए वेबसाइट आज 11 अक्टूबर 25 से 25 अक्टूबर 25 तक क्रियाशील रहेगी . इस अवधि में संस्था के प्रधान शैक्षिक विवरणों को अभिलेखों के अनुसार संशोधित कर सकेंगे और अलावा आफलाइन के लिए भी प्रधानाचार्य संशोधन कर सम्बंधित प्रकरण सभी प्रपत्रों को 31 अक्टूबर 2025 तक संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे . माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पर पत्र में कहा गया है कि अगर शैक्षिक अभिलेख में संशोधन में किसी प्रकार दिक्कतें आती हैं तो वह माध्यमिक शिक्षा परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय में मोबाइल फोन से संपर्क कर सकते हैं .
परिपत्र पत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की क्षेत्रीय कार्यायलयों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा फॉर्म ( UP Board 10th & 12th Exam 2026 ) में अक्सर परीक्षार्थियों द्वारा शैक्षिक विवरण में किसी ने किसी प्रकार की त्रुटि की जाती है . इससे उन्हें परीक्षा अवधि के बाद प्राप्त शैक्षिक अभिलेख यथा मार्कशीट और प्रमाण पत्र में त्रुटि पूर्ण अंक दर्ज हो जाते हैं . इसी व्यवस्था के मददेनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह आदेश जारी किया है ताकि परीक्षार्थियों ( UP Board 10th & 12th Exam 2026 ) को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो और प्रधानाचार्य को भी कार्य करने में सुविधा मिले. माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस आदेश से प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों ( UP Board 10th & 12th Exam 2026 ) को राहत मिली है, क्योंकि बड़ी संख्या में अभी भी ऐसे परीक्षार्थी हैं जिनके विवरण में त्रुटि पूर्ण जानकारी दर्ज हो गई है लेकिन अब वह सभी जानकारी वास्तविक रूप से दर्ज कर सकेंगे.
देखें आदेश

