लखनऊ , 01 मई , भीषण गर्मी और लू की चपेट में झुलस रहे उत्तर प्रदेश को अचानक राहत मिल गई है. पिछले 48 घंटों के दौरान आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. . पिछले 48 घंटे में करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई जगहों पर तो ओले भी गिरे. तेज तूफान में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ मध्य क्षोभमण्डल में उत्तरी पाकिस्तान एवं संलग्न जम्मू कश्मीर के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ तथा निम्न क्षोभमण्डल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से होते उड़ीसा तक जा रही पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के प्रभाव से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं के मध्य हो रही प्रतिक्रिया के प्रभाव से उत्पन्न हुई वायुमंडलीय अस्थिरता से आंतरिक महाराष्ट्र पर बने प्रतिचक्रवाती परिसंचरण के टूटा है .
मौसम विभाग के अनुसार इससे पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकाँश भाग में आंधी-तूफ़ान के साथ हुई वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में 10-12 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट के परिणामस्वरूप प्रदेश में सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चले जाने के कारण प्रदेश से लू की स्थितियां पूर्णतया समाप्त हो गईं| इसी क्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं 100 किमी०/घंटा से अधिक गति से आई आंधी/तड़ित झंझावत के सापेक्ष आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड में 70 किमी०/घंटा से अधिक गति के झोकों के साथ कई भागों में 50-60 किमी/घंटा से तेज रफ़्तार की झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं| प्रदेश में जारी वर्तमान बेमौसम बारिश में मई के आरम्भिक 2-3 दिनों के दौरान संभावित कमी के परिणामस्वरूप तापमान में 4-6°C की वृद्धि के बाद 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में फिर से बढ़ोत्तरी होने से तापमान में पुनः गिरावट आने की सम्भावना के दृष्टिगत आगामी सप्ताह के दौरान लू से राहत मिली रहने की सम्भावना है|
