बिलासपुर , 01 मई , संकुल केंद्र सेमरताल अंतर्गत समस्त प्राथमिक शाला पूर्व मा शाला एवं हायर सेकंडरी शालाओं का 9वीं 11वीं एवं कक्षा पहली दुसरी तीसरी, चौथी, छठवीं, सातवीं का परीक्षा परिणाम कल घोषित किया गया।
सुबह से ही विद्यार्थियों में रिजल्ट सुनने के लिए अपने अपने शालाओं में उपस्थित हो गए थे। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने प्रगति पत्रक एवं प्रसाद वितरण किया गया।

प्रधान पाठक एवं शिक्षको ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अगले कक्षा की तैयारी में जुट जाने को कहा और घर में ही रहने धुप में न खेलने अपने सेहत पर ध्यान देने को कहा गया नियमित रूप से अधिक से अधिक पानी पीते रहना चाहिए।
उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर अपने घर को प्रस्थान किए।

