-
बैठक में होगी संघर्ष की भावी रणनीति एवं ग्रेजुएट व शिक्षक खंड द्वि वार्षिक विधानपरिषद निर्वाचन पर विचार विमर्श : डॉ जितेंद्र सिंह पटेल - पांडेय गुट की प्रादे शिक कार्य समिति की आहूत बैठक १२ को विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही में 12 बजे : संगठन प्रवक्ता
लखनऊ, 11 अक्तूबर , माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) की कल 12 अक्तूबर को प्रांतीय कार्य समिति की की बैठक विद्या मन्दिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही लखनऊ में आहूत की गयी है। बैठक की अध्यक्ष ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह करेगें।
यह जानकारी संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में सगठन के आवाह न पर संपन्न संघर्ष के दो चरणो की समी क्षा के साथ संघर्ष की भावी कार्य क्रम घोषित की जायेगी। इसके अलावा फरवरी 2026 में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक खंड निर्वाच न क्षेत्रों में विधान परिषद निर्वाच न पर विचार विमर्श कर रणनीति घोषित की जायेगी।
