

- शासन स्तर पर लंबित अपनी पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट प्रांतीय नेतृत्व् के आह्वान पर आज 31 जुलाई को प्रदेश भर में DIOS कार्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.
लखनऊ , 31 जुलाई , शासन स्तर पर लंबित अपनी पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट प्रांतीय नेतृत्व् के आह्वा न पर आज 31 जुलाई को प्रदेश भर में DIOS कार्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा . इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में शिक्षा भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रस्तावित धरने को सफ़ल बनाने के लिए कल देर शाम तक हिक्ष्क नेताओं ने अपना संपर्क अभियान जारी रखा इसके अंतर्गत लगभग एक दर्जन विधालयो का सघन दौरा कर शिक्षक शिक्षिका ओ से संपर्क कर शासन की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतिओं की जानकारी दी।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने नव गठित शिक्षा सेवा आयोग मे शिक्षकों की सेवा शर्तों को नजरंदाज किये जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की गयी. । पूर्व प्रावधा नित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा धारा 12,18,21 का प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया है। इसे लेकर शिक्षकों मे गहरा रोष व्याप्त है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि शिक्षा विभाग में सिटीजन चार्टर केवल दिखावा मात्र बन कर रहगया है। भृष्टाचा र चरम पर है।

राजधानी के विद्यालयों में संपर्क अभियान में संगठन प्रवक्ता के साथ नंद कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह, मिथिलेश पांडेय एवं बच्चू लाल भारती ने व्यापक संपर्क कर शिक्षकों को कल शिक्षा भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में भारी संख्या में पहुँच कर एक जुटाता का परिचय देने का आह्वाहन किया। यह जानकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी संगठन प्रवक्ता उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी है .
