
- बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार निजीकरण के साथ साथ स्कूलों के मर्जर से शिक्षक और कर्मचारी वर्ग हताश और निराश है इससे बेरोजगारी दर बढ़ेगी।
- प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार अर्धसैनिक बलों समेत सभी शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का साहसिक निर्णय ले।
- जिला संयोजक अटेवा लखनऊ सुनील वर्मा ने बताया कि लखनऊ में कर्मचारी नेता वी एन सिंह की मूर्ति से रोष मार्च निकलेगाl.
लखनऊ , 31 जुलाई ,campus samachar.com, NMOPS के आह्वान पर कल 1अगस्त 2025 को पूरे प्रदेश में रोष मार्च की तैयारियों को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक सदर लखनऊ स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में 1अगस्त को पूरे प्रदेश में रोष मार्च की सफलता को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार निजीकरण के साथ साथ स्कूलों के मर्जर से शिक्षक और कर्मचारी वर्ग हताश और निराश है इससे बेरोजगारी दर बढ़ेगी। मर्जर बालिकाओं के शिक्षा में बहुत बड़ा अवरोधक साबित होगाl सरकार को आगाह करने के लिए ही शिक्षको और कर्मचारियों द्वारा पूरे प्रदेश में रोष मार्च निकाल कर निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जाएगी। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार स्कूलों का मर्जर वापस लेकर शिक्षक और कर्मचारियों के रोष को समाप्त करे।
लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ नेता भारत सिंह ने कहा कि 1अगस्त को अटेवा के रोष मार्च में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागो से भारी संख्या में सम्मिलित होंगे। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि 1अगस्त को होने वाले रोष मार्च में प्रदेश का सफाई कर्मचारी पूरे जोर शोर से भाग लेगा क्योंकि प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों का एकमात्र विश्वास अटेवा है अटेवा ही उम्मीद की किरण है । प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार अर्धसैनिक बलों समेत सभी शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का साहसिक निर्णय ले। जिला संयोजक अटेवा लखनऊ सुनील वर्मा ने बताया कि लखनऊ में कर्मचारी नेता वी एन सिंह की मूर्ति से रोष मार्च निकलेगाl.
बैठक में प्रमुख रूप से रजत प्रहरी, नरेंद्र कुमार यादव, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, डा० रवीन्द्र सिंह,विजय कुमार विश्वास,हरे गोविन्द, विवेक,शिवलाल, रेलवे से विजय प्रताप यादव,सुरेश प्रसाद समेत कई अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
