लखनऊ , 17 अप्रेल , बैशाखी अमावस्या पर “सत्तू-भोज कार्यक्रम शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी के सानिध्य में राजाजीपुरम् कालोनी लखनऊ में टी.आर.मिश्र के आवास पर सम्पन्न हुआ।
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सत्तू- भोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक ने कहा कि संस्था सनातनी कार्यक्रमों को अपना कर समाज को जाग्रत कर रही है, इसके लिए साधुवाद की पात्र है।

इस अवसर में सी.एल.सिंह,बी.एल.अवस्थी,आर.के.बाजपेई,शिव शंकर सिंह,डाॅ.हरीश सक्सेना ,एस.बी.मौर्य, शंभू दयाल मिश्र,करुणेश शुक्ल, मुसाफिर सिंह, इन्द्र मणि अवस्थी, गणेश शंकर शुक्ल,अवधेश अवस्थी, राकेश मिश्र,चंद्र प्रकाश अवस्थी ,सुरेश सक्सेना,सरोज मिश्रा, सीमा शर्मा, मोहित अवस्थी ,राजू अवस्थी ,उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण आदि मौजूद थे।

