लखनऊ, 17 अप्रेल , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow) में आज 17 अप्रेल को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित मिशन शक्ति फेज 5 ‘द्वितीय चरण’ के महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं स्वावलंबन अभियान के तत्त्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अन्तर्गत ‘नारी शक्ति दीवार’ स्थापित कर शिक्षिकाओं और छात्राओं से विचार व्यक्त कर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 68 छात्राएं और 35 शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow ) के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब के नेतृत्त्व में व महाविद्यालय ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow) की प्राचार्या प्रो० हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल मार्गदर्शन में मिशन शक्ति टीम के परस्पर सहयोग से संपन्न हुआ।
Trending Video
