- संगठन ने ज्ञापन प्रस्तुत कर किया प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की माँग
लखनऊ, 23 मई , उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने प्रदेश में भीषण गर्मी हीट वेव के मद्देनजर शिक्षक एवं शिक्षिकाओ से जनगणना कार्य कराये जाने का कड़ा विरोध किया है।
UP Heatwave : संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ओपी त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन का इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर ने की मांग की है। उन्होंने ने कहा किप्रदेश मे भीषण हीट वेव के चलते घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। प्रशासन ने भी लोगो से बाहर निकलने के लिए भी बार बार एलर्ट जारी कर रहा है।
UP Teachers News : इन सब के बाद भी प्रशासन द्वारा पहली बार एडेड कॉलेज के शिक्षकों को प्रशासन के ग्रीष्म कालीन अवकाश में मुख्यालय तक न छोड़ने के तुगलकी फरमान पर पांडेय गुट ने सख्त एतराज जताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकरियो ने अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को ज्ञापन प्रस्तुत कर ग्रीष्म कालीन अवकाश मे शिक्षक को लगाए गए अन्य गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखे जाने की पुरजोर मांग किया है।
UP Heatwave News : शिक्षक नेताओं ने सूबे में स्थिति सामान्य होने तक कार्य वाही पर तत्काल रोक लगाए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है। अन्यथा की इस स्थिति से कोई बडी अनहोनी होने की पूरी संभावना बनी हुई है। जिससे बचाव की सभी को जरूरी है। शिक्षक संघ ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश मे शुरू हो रही जनगणना कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।
