- ग्रीष्म कालीन अवकाश में शिक्ष को से कोई भी ड्यूटी कराये जाने पर मिले उपार्जित अवकाश : डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
लखनऊ, 04 जून। प्रदेश में भीषण गर्मी एवं ग्रीष्म कालीन अवकाश में प्रशासन द्वारा शिक्षक / शिक्षिकाओं से जनगणना कार्य कराये जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
Campus Samachar .com : संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय ने विभाग एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर हस्तक्षेप करने की मांग की है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के ही चलते शिक्षक संवर्ग को साल में मात्र एक ही दिन का अर्जित अवकाश मिलता है, जबकि अन्य राज्य कर्मियों को पूरे महीने का अवकाश दिये जाने का नियम है।
Earn Leave – PL : शिक्षक नेताओ ने बताया कि पूर्व में कभी भी जब ऐसी परिस्थितिया आई तो शिक्षको को उपार्जित अवकाश ही प्रदान होता रहा है। उन्होंने इस मामले मे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा एवं शिक्षा निदेशक मा प्रताप सिंह बघेल का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर पूर्व की भाँति ग्रीष्मकालीन अवकाश मे चाहे जनगणना कार्य हो अथवा अन्य प्रति योगी परीक्षा हो ड्यूटी करने पर शिक्षक को उपार्जित अवकाश ( Earn Leave – EL ) प्रदान किये जाने का अविलंब आदेश जारी किये जाने की पुरजोर मांग की है।
यह भी पढ़ें
