लखनऊ, 04 जून , ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://kmclu.ac.in तथा समर्थ पोर्टल https://kmcluadm.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न विभागों में सीटों का विस्तृत ब्योरा
विश्वविद्यालय ने कई विषयों में पीएचडी सीटें घोषित की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – 17 सीटें
- फार्मेसी – 12 सीटें
- उर्दू विभाग – 11 सीटें
- लीगल स्टडीज – 11 सीटें
- अरबी विभाग – 8 सीटें
- एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज (मैथ्स) – 8 सीटें
- बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग – 5 सीटें
- फिजिकल एजुकेशन – 5 सीटें
- एजुकेशन – 4 सीटें
- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन – 4 सीटें
- कॉमर्स – 3 सीटें
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 3 सीटें
- केमिस्ट्री – 3 सीटें
- इकोनॉमिक्स – 2 सीटें
- होम साइंस – 2 सीटें
- कंप्यूटर साइंस एंड आईटी – 2 सीटें
- इंग्लिश एंड मॉडर्न यूरोपियन एंड एशियन लैंग्वेजेज – 1 सीट
(सभी सीटों पर आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार लागू होगा।)
पीएचडी में प्रवेश RET (Research Entrance Test) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। RET में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा,
“हमारा विश्वविद्यालय शोध और अकादमिक गुणवत्ता को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष विभिन्न विषयों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अधिक से अधिक शोधार्थियों को अवसर मिल सके। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य करें और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ें।”
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यह भी पढ़ें
