लखनऊ, 17 जून । उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने केंद्र सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा १ जनवरी २०२६ से अपने सभी केंद्रीय शिक्षक एवं कर्मचारियो के मह गाई भत्ता का पचास प्रतिशत मूल वेतन शामिल किये जाने संबंधी जारी शासना देश का स्वागत करते हुए भारत सरकार को हार्दिक बधाई दी है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने विगत १२ जून को आदेश जारी कर एक जनवरी २०२६ से मह गाई भत्ता का पचास प्रति शत मूल वेतन मे केन्द्र के शिक्षक एवं कर्म चरियों के मूल वेतन मे मर्ज र कर दिये जाने का निर्देश जारी किया गया है। शिक्षक नेताओ ने इस ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर केंद्र के समान ही प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारियों के महगाई भत्ता का पचास प्रतिशत मूल वेतन मे मर्जर किये जाने की पुरजोर मांग की है।
