

- बैठक में विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो चित्तरंजन मिश्र जी ने सबसे पहले अवकाश प्राप्त शिक्षकों के ग्रेच्युटी भुगतान हेतु उच्च न्यायालय , प्रयागराज में विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षको की ओर से दाखिल वाद के बारे में न्यायालय द्वारा जारी आदेश की जानकारी दी गई।
- अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो राजेन्द्र सिंह ने बताया कि संगठन में कुल 132 विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मिलित हैं।
- बैठक के अन्त में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रमेशकुमार मिश्र,प्रो शिवकुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग तथा प्रो इन्द्र मणि त्रिपाठी अवकाश आचार्य, प्राणि विज्ञान विभाग दिग्विजय नाथ पी जी कालेज गोरखपुर के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
गोरखपुर , 24 सितम्बर , विश्वविद्यालय के पंत भवन स्थित रसायन विज्ञान विभाग के सभागार में आज अपराह्न लगभग 4.00 बजे प्रो चित्तरंजन मिश्र की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षको के आम सभा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो चित्तरंजन मिश्र जी ने सबसे पहले अवकाश प्राप्त शिक्षकों के ग्रेच्युटी भुगतान हेतु उच्च न्यायालय , प्रयागराज में विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षको की ओर से दाखिल वाद के बारे में न्यायालय द्वारा जारी आदेश की जानकारी दी गई।
उन्होंने इस सम्बन्ध में बताया कि न्यायालय ने कौंसिल को निदेशक, उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज को ग्रेच्युटी भुगतान हेतु पत्र लिखने के लिए कहा है और निदेशक ,उच्च शिक्षा को आठ सप्ताह के अन्दर ग्रेच्युटी भुगतान के लिए आदेश किया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अवकाश प्राप्त शिक्षको को उन्होंने इस सम्बन्ध में यह भी बताया कि उच्च न्यायालय की डबल बैंच ने न्यायालय के सिंगल बेंच के ग्रेच्युटी भुगतान के दिनांक 01.10.2024 के आदेश को 18.09.2025 तक के लिए स्टे कर दिया है।
प्रो चित्तरंजन मिश्र जी ने बैठक में उपस्थित शिक्षकों को विश्वविद्यालय और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों , जिनकी सेवा निवृत्ति तिथि 30. जून/31 दिसंबर के ठीक अगले दिन यानि 01 जुलाई तथा 01 जनवरी को वेतन वृद्धि नियत होने पर थी ऐसे कार्मिकों को पेंशन की गणना के लिए एक नोशनल वेतन वृद्धि जोड़ जाने के सम्बन्ध में शासनादेश दिनांक 02.09.2025 को उच्च शिक्षा अनुभाग -2 से सुश्री निधि श्रीवास्तव ,विशेष सचिव के हस्ताक्षर से जारी हो गया है। अब ऐसे अवकाश प्राप्त शिक्षको / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके पेंशन में एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ शासनादेश जारी होने की तिथि से देय होगा। इस बात की भी जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी को दिये गये ज्ञापन में शिक्षक संघ की ओर से यह भी मांग मुख्यमंत्री जी से की गई थी उन्होंने इस मांग का संज्ञान लिया और शासनादेश जारी हो गया। इस कार्य के शिक्षक संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में इसके बाद विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त आचार्य एवं अध्यक्ष प्रो एन बी सिंह ,प्रो गुरदीप सिंह ,विश्वविद्यालय के ही प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो रविकांत उपाध्याय तथा भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डा अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव को सम्मिलित होने पर सभी को शिक्षक संघ की ओर से बधाई दी गई।
शोक व्यक्त किया
बैठक के अन्त में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रमेशकुमार मिश्र,प्रो शिवकुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग तथा प्रो इन्द्र मणि त्रिपाठी अवकाश आचार्य, प्राणि विज्ञान विभाग दिग्विजय नाथ पी जी कालेज गोरखपुर के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में ये प्रोफ़ेसर रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से प्रो श्री नारायण चतुर्वेदी संरक्षक ,प्रो चित्तरंजन मिश्र अध्यक्ष,प्रो राजेन्द्र सिंह महामंत्री,प्रो सुरेन्द्र दुबे, प्रो सभा जीत मिश्र प्रो प्रेम सागर नाथ त्रिपाठी संयुक्त सचिव, प्रो अनुपम नाथ त्रिपाठी, डा धर्म व्रत तिवारी कोषाध्यक्ष, प्रो ओ पी पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रो सुशील कुमार तिवारी, प्रो टी पी एन श्रीवास्तव , प्रो राम दरश राय, प्रो मालविका श्रीवास्तव आदि शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित थे। अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो राजेन्द्र सिंह ने बताया कि संगठन में कुल 132 विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मिलित हैं। बैठक के अन्त में अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
