
- कार्यक्रम का संचालन असरा बीबी सिद्दीकी एवं डॉ. सुधा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
- अतिथिगण को पुष्प एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आदाब अर्ज़ लखनऊ एवं लिबास-ए-लखनऊ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- इसके पूर्व इफ़्फ़त आरा ख़ान ने दोनों प्रतियोगिताओं का परिचय दिया।
लखनऊ, 24 सितम्बर , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को कॉलेज के मैनेजर जनाब सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में कबीर मंजरी कल्चरल क्लब एवं आदाब अर्ज़ लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में लिबास-ए-लखनऊ तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ।
इस अवसर पर लिबास-ए-लखनऊ की मुख्य अतिथि प्रो. मांडवी सिंह, वाइसचांसलर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि आयशा सफ़वी, विख्यात फैशन डिज़ाइनर, सहसंस्थापक एवं सीओओ नुमाया डिजाइंस, इफ़्फ़त आरा ख़ान, संस्थापक, आदाब अर्ज़ लखनऊ तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरुकता कार्यक्रम की अतिथि एसीपी अपूर्वा पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट, लखनऊ, जितेंद्र कुमार दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त महानगर कमिश्नरेट, लखनऊ, अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक महानगर कमिश्नरेट, लखनऊ, अखिलेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रश्मि परिहार, उपनिरीक्षक श्वेता द्विवेदी एवं अन्य अतिथिगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ। अतिथिगण को पुष्प एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आदाब अर्ज़ लखनऊ एवं लिबास-ए-लखनऊ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व इफ़्फ़त आरा ख़ान ने दोनों प्रतियोगिताओं का परिचय दिया।

प्रो. मांडवी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ के लिबास अपनी नफ़ासत और खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा की। माननीया आयशा सफ़वी ने लखनऊ के विविध परिधानों और समय के साथ इनमें हुए परिवर्तनों से छात्राओं को परिचित कराया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने छात्राओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीया एसीपी अपूर्वा पांडेय ने महिला हेल्पलाइन 1090 तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उप निरीक्षक रश्मि परिहार ने सामाजिक अपराधों के साथ ही घरेलू हिंसा, यौन अपराध एवं साइबर क्राइम के विषय में बताया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 181, 1930, 112 एवं cybercrime.gov.in के विषय में बताया।

अपर पुलिस आयुक्त अंकित कुमार ने महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की चर्चा की तथा अपर पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार दुबे ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संपूर्ण कार्यक्रम कबीर मंजरी कल्चरल क्लब, मिशन शक्ति टीम एवं अन्य शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन असरा बीबी सिद्दीकी एवं डॉ. सुधा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
