लखनऊ , 22 फरवरी प्रदेश के देवरिया जिले के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन, गौरीबाजार, देवरिया के शिक्षक, श्री कृष्ण मोहन सिंह के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया एवं कार्यालय के स्टाफ पर धनराशि मांगने सम्बन्धी गम्भीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या( up teacher Suicide Case ) कर ली गयी है। आज मोनिका रानी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की और से आदेश जारी किया गया है . समिति से कहा गया है कि उपर्युक्त प्रकरण का तत्काल स्थलीय भ्रमण कर जांच आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें,
उक्त सम्बन्ध में प्रकरण की जांच हेतु अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुमोदन के क्रम में 04 सदस्यीय समिति गठित की जाती है.समिति में इन अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है .
- संजय कुमार उपाध्याय, उप शिक्षा निदेशक (प्राइमरी), बेसिक शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ।
- डा० पवन सचान, संयुक्त शिक्षा निदेशक (एस०एस०ए०), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित तहसील, जनपद-देवरिया।
- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर।
