लखनऊ , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक एवं सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक (dios lucknow )और लेखाधिकारी को पत्र प्रेषित कर अन्य जनपदों से लखनऊ स्थानांतरित सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का जनवरी पेड फरवरी माह का वेतन तत्काल तथा फरवरी पेड मार्च माह का वेतन होली के पूर्व भुगतान कराये जाने के अलावा ज्ञापन की अन्य मांगों पर परीक्षाओं के बीच समय निकालकर उन्हें पूरा कराए जाने की मांग की गई है।
कार्यवाही के लिए प्रेषित प्रमुख मांगे:-
1- जनवरी पेड फरवरी के वेतन का तत्काल भुगतान कराए जाने के साथ ही फरवरी पेड मार्च माह के वेतन का भुगतान होली के पूर्व (01 मार्च, 2026) तक सुनिश्चित किया जाए।
2- अन्य जनपदों से लखनऊ स्थानांतरित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के वेतन का भुगतान होली के पूर्व सुनिश्चित किया जाए।
3- अवशेष संबंधी निदेशालय से प्राप्त ग्रांट को तत्काल संबंधित शिक्षक/शिक्षिकाओं के खातों में हस्तांतरित किया जाए।
4- एनपीएस शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अवशेष एवं ब्याज संबंधी धनराशि का निदेशालय से आवंटन हो चुका है। धनराशि जमा कराकर संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खातों को अपडेट कराया जाए।
5- एनपीएस के सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खातों को अपडेट करा कर उनको पेंशन एवं अन्य देयकों का भुगतान कराया जाए।
6- 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पेंशन एवं जीपीएफ प्रकरणों को स्वीकृति हेतु उप शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया जाए।
7- पूर्व की वार्ताओं में हुई सहमति के आधार पर जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों को मंगाकर उन्हें स्वीकृत किया जाए।
8- जनपद के अनेक सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षकों के नोशनल इंक्रीमेंट के प्रकरण विद्यालय स्तर पर लंबित हैं उन्हें मंगा कर उप-शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया जाए।
