
लखनऊ, 31 अगस्त , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से कल एक सितंबर को देशभर में 5 लाख से अधिक विद्यालयों में मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी और शिक्षक विद्यालय के स्वाभिमान से जुड़ी 5 शपथ ग्रहण करेंगे .
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है या उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि अपने अपनी अपने अपने न्याय क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के शिक्षकों , विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ ग्रहण कराएं .यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम सभी विद्यालयों में प्रार्थना के समय आयोजित किया जाएगा .
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी के अनुसार इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है और कई दिनों से इसे अमली जामा पहनाने के लिए पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है .
हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के पंच संकल्प कार्यक्रम के पंच संकल्प निम्नवत है।
पंच संकल्प
हम इस विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक यह संकल्प लेते हैं कि-
1. हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ,अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।
2. हम विद्यालय के संपदा-संसाधन तथा समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक-पूर्वक उपयोग करेंगे।
3. हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सीखने के पद पर अग्रसर रहेंगे।
4. हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र-निर्माण और आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।
5. हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था,नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
हम यह संकल्प लेते हैं कि “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा है, हमारा अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
