लखनऊ , 14 जुलाई , उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी स्कूल से जुड़े कथित अमर्यादित आचरण के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। बीएसए ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय में क्लास रूम के भीतर किस करने वाले शिक्षक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. किस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद आज शिक्षक की पत्नी और शिक्षिका के पति भी विद्यालय पहुंचे . इन दोनों ने किस करने वाले शिक्षक शिक्षिका को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की ,
वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के बीएसए ने BEO पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी . जांच रिपोर्ट में किस करने की पुष्टि होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज दोनों को निलंबित कर दिया है . पूरे क्षेत्र में क्लास रूम में किस करने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और सीधे-सीधे शिक्षकों के अपमान को बढ़ाने वाली है, अभिभावक भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि जिस विद्यालय में उनके बच्चों को पढने और अनुशासन सीखने के लिए भेजते थे, वहां के शिक्षक शिक्षिका क्लासरूम के भीतर विद्यार्थियों के सामने इस तरह से प्रेम का इजहार करेंगे . फिलहाल दोनों शिक्षक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है . यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आया है . बताया जाता है कि यह वीडियो कुछ माह पुराना है , जब एक क्लास रूम के भीतर ही शिक्षक और शिक्षिका ने एक दूसरे से प्रेम का इजहार करते हुए किस किया, दोनों शिक्षक और शिक्षिका विवाहित हैं,
ऐसे खुला मामला और बना वीडियो
सरकारी स्कूल के अंदर ही क्लास के अंदर शिक्षक और शिक्षिका अमर्यादित आचरण कर रहे थे। पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने क्लास में हिडन कैमरे लगाकर दोनों के वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया।
दअरसल, वीडियो सौरिख ब्लाक के ग्राम बझेडी स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षका का है। वीडियो में दोनों ने जैकेट पहना है जिससे वीडियो सर्दी का बताया जा रहा है।
