

- संयोजक प्रो० डॉ० एस एन सिंह ने कहा कि महामना मालवीय जी के विचार एवं सामाजिक कृत्य समाज को दिशा दिखाने का स्थायी कार्य कर रहें हैं .
लखनऊ, 25 मार्च , campussamachar.com, महामना मालवीय मिशन बहराइच के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज अवध शाखा कार्यालय शिव पुरम (सुफीपुरा) में बैठक आहूत कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों , समाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा समाज मे तेजी से पनप रहे नशा प्रचलन को समाज एवँ राष्ट्र के लिए घातक बताते हुए इसपर पूर्ण नियंत्रण के लिए जन चेतना कार्यक्रम चलाने की रणनीति भी बनाई।
महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र की ओर से आहूत बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इ० हरिशंकर सिंह ने कहा कि , समाज मे सामाजिक समरसता का भाव जागृत करने के लिए विशेष जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है इसके लिए आवश्यक है कि समाजिक पुरोधा महामना मालवीय जी के राष्ट्रवादी , सांस्कृतिक विचारों को जन जन तक पहुचाएं तथा मालवीय जी के स्मृति को चिर स्थाई बनाए रखने । भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के संरक्षण के लिए नैतिक शिक्षा देने का कार्य करें तभी हमारा देश विश्व गुरु बना रह सकेगा और सनातन समाज की पताका समूचे विश्व मे फरायेगी।
अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में समूचे सनातन संस्कृति के वाहकों को जोड़कर समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा नशा उन्मूलन अभियान से जन जन को जोड़ने का प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
संयोजक प्रो० डॉ० एस एन सिंह ने कहा कि , महामना मालवीय जी के विचार एवं सामाजिक कृत्य समाज को दिशा दिखाने का स्थायी कार्य कर रहें हैं . हम सब को मिलकर श्रधेय महामना के विचारों को जन जन तक पहुचाने का प्रभावी प्रयास किया जाना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत होगा।
संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि , समाज मे व्याप्त अशिक्षा एवं कुरीतियों के चलते देश के विकास में बाधा पहुँचती है हम सब का दायित्व बनता है कि शोषित दलित और वंचित समाज को शिक्षित एवं स्वावलंबी बनाने का प्रभावी प्रयास करें ताकि हमारा समाज और देश सशक्त एवं मजबूत बना रह सके।
महासचिव सोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट ने बताया कि , मालवीय मिशन के तत्वावधान में अवध क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन के लिए विशेष जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्य योजना बनाई गई है हम सब लोग सामूहिक प्रयास करके समाज मे व्याप्त कुरीतियों एवं अज्ञानता को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की रणनीति बनाई गई है।
आयोजित बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ० अशोक पाण्डेय गुलशन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रोफेसर मनीष गौड़ ने किया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी राणा विजय राजभर , कुँवर उमा शंकर सिंह एडवोकेट , विहिप नेता अजीत प्रताप सिंह , आलोक शुक्ल एवं किसान परिषद संयोजक चन्द्र प्रकाश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के विचारों से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
