
लखनऊ, 05 अगस्त , शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पूरे प्रदेश में शीघ्र चकबंदी कराने का अनुरोध किया है. इस समबन्ध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक पत्र भी लिखा है .
शिवा कान्त त्रिपाठी ने इस पत्र में लिखा है कि प्रदेश में तमाम सरकारी योजनाओं के लिए जमीनों की आवश्यकता होती है। जिस स्थान के लिए जमीन चाहिए- वहाँ उपलब्ध नहीं होती है। चकबन्दी सन् 1962 में शुरू हुई थी। लगभग 63 वर्ष हो गए हैं।जमीनों के बटवारे के हजारों मुकदमें विभिन्न न्यायालयों में चल रहे हैं। चकबन्दी होने से जहाँ सरकारी जमीनों की व्यवस्था हो जाएगी वहीं पर पारिवारिक झगड़ों से मुक्ति मिलेगी।
इसलिए समाजसेवी शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पूरे प्रदेश में शीघ्र चकबंदी कराने का आग्रह किया है.
