

- महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के द्वारा पौधा देकर सभी को सम्मानित किया गया।
लखनऊ, 05 अगस्त , खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज चौक, लखनऊ ( Khun Khun Ji Girls PG College) में आज 05 अगस्त 2025 को आशा ज्योति संस्थान की प्रबंधकारिणी समिति सदस्या एवं ए पी सेन डिग्री कॉलेज की भूतपूर्व एसोसिएट प्रो. डॉ श्री राय जी के माध्यम से आशा ज्योति संस्थान के मंदबुद्धि एवं विकलांग छात्रों के द्वारा बनाई गई बहुत सी हस्त निर्मित उत्पादों जिसमे राखी, धूपबत्ती, बैग आदि थे के स्टाल लगाए गए इन हस्त निर्मित चीजों को महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College,) की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रशंसा के साथ खरीदा एवं बच्चों के मनोबल को भी बढ़ाया।

महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के द्वारा पौधा देकर सभी को सम्मानित किया गया। डॉ राय ने छात्राओं के साथ सामाजिक मुद्दों पर बातचीत भी की तथा छात्राओं को सर्टिफिकेट भी बांटे। संपूर्ण आयोजन प्रोफेसर अंशु केडिया जी के नेतृत्व में डॉ.रत्ना शुक्ला, डॉ अनामिका सिंह, प्रो ज्योत्सना पांडेय, डॉ रुचि यादव के सहयोग से संपन्न हुआ।

