लखनऊ, 22 मार्च सनातन विश्व विद्या परिषद् , विनय खंड 5 गोमती नगर लखनऊ की ओर से आज सनातन उपाधि अलंकरण समारोह का सफल आयोजन किया गया. अध्यक्ष सनातन विश्व विद्या परिषद एवं अधिवक्ता उच्च न्यायालय ब्रह्मर्षि शेषनारायण पांडेय की उपस्थिति में आज राम उजागिर शुक्ला आत्मज स्वर्गीय शीतला प्रसाद शुक्ला को ब्रह्मर्षि पदवी से सम्मानित किया गया है. श्री शुक्ला दयानंद इंटर कालेज इंदिरा नगर लखनऊ के प्रबंधक व प्रख्यात शिक्षाविद समाजसेवी हैं .

सनातन उपाधि अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय जी रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य रंजना अग्निहोत्री जी ने की . आशीर्वचन देने के लिए स्वामी आनंद नारायण जी उपस्थित रहे, जबकि समारोह में धन्यवाद गणित पंडित राम उजागर शुक्ला ने किया . समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य के अलावा स्थानीय विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे. सनातन विश्व विद्या परिषद द्वारा आयोजित अलंकरण समरोह मे मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय जी के सम्मुख दयानंद इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया .
