लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश महा अष्टमी / महानवमी और शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक संगठनों और कर्मचारी संघों की लगातार मांग के बाद यह फैसला लिया है। संगठनों ने मांग की थी कि नवरात्रि के अंतिम दिनों में सभी को पूजा का अवसर मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है – “शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।”
कहाँ-कहाँ रहेगा अवकाश?
सभी सरकारी कार्यालय: प्रदेश के सभी सरकारी विभाग, सचिवालय, कलेक्ट्रेट बंद रहेंगे।
स्कूल और कॉलेज: सभी बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा संस्थान बंद रहेंगे। वैसे भी यूपी में 18 से 25 अक्टूबर तक शरदकालीन अवकाश पहले से चल रहा है।
बैंक: महा नवमी और आयुध पूजा के कारण लखनऊ समेत यूपी के सभी बैंकों में 19 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। हालांकि 18 अक्टूबर रविवार होने के कारण पहले से ही बंद हैं। बैंकों के बारे में बैंक प्रबंधन फैसला लेता है .
लगातार 3- 4 दिन की छुट्टी
इस नए अवकाश के बाद सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को लगातार 4 दिन की छुट्टी मिल गई है:
- 17 अक्टूबर (शनिवार) – शनिवार / सप्तमी
- 18 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश / दुर्गा पूजा सप्तमी
- 19 अक्टूबर (सोमवार) – नया घोषित अवकाश – महानवमी
- 20 अक्टूबर (मंगलवार) – विजयादशमी / दशहरा (पहले से घोषित अवकाश)
यह भी पढ़ें –
