लखनऊ , 01 अप्रेल , आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आज 01अप्रैल को पूरे प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगें।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर NPS लागू कर दिया गया था। NPS शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है इससे शिक्षकों व कर्मचारियों का जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है।इस व्यवस्था को लागू हुए 20वर्ष से अधिक हो चुके हैं और काफी शिक्षक व कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। इस व्यवस्था में रिटायर हो चुके लोगों को बुढ़ापे में दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इसलिए प्रदेश का शिक्षक व कर्मचारी कल अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर सरकार से NPS व UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेगा।
NPS शिक्षको कर्मचारियो के लिए काला कानून है क्योकि यह काला कानून 1 अप्रैल 2005 को लागू हुआ था इसीलिए अटेवा प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को काला दिवस मनाता आ रहा है जिसमें सभी विभागो के शिक्षक कर्मचारी बढ चढ हिस्सा लेते है और सभी अपने अपने कार्यस्थलो पर बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट करेंगे। प्रदेश महामंत्री नीरज पतित्रिपाठी ने बताया शिक्षको कर्मचारियो इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी और सरकार लगातार OPS की मांग को अनसुना कर रही है इसलिए सभी में आक्रोश भी है।
