अम्बेडकर नगर , 01 अप्रेल, प्रदेश भर में चल रहे परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2026 मूल्यांकन कार्य में आज जहां अम्बेडकर नगर जनपद में हाई स्कूल और इन्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग सभी पांचों केंद्रों पर समाप्त होने को है, सभी परीक्षकों ने सुचिता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. जिसके लिए सभी परीक्षक सभी बधाई के पात्र हैं. इस जनपद में लगभग 2050 परीक्षक मूल्यांकन कार्य हेतु नियुक्त थे.
इस बार विगत वर्षों में परीक्षकों के साथ पावना जमा करने के के नाम पर लिए जाने वाले रूपये 100 अवैध वसूली तथा अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा के द्वारा जलपान भत्ता के बारे में जारी आदेश का अनुपालन कराने के लिए जनपद के शिक्षक नेता अमित कुमार यादव का प्रयास सराहनीय रहा. वहीं मूल्यांकन पावना जमा कराने के नाम पर लिए जाने वाले अवैध वसूली पर लगभग विराम लग गया, साथ ही साथ उनकी शिकायत पर जहां मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों को दो दिन से जलपान कराया जा रहा है और जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर दो दिनों से चाय और समोसा भी दिया जाने लगा. लेकिन इन समस्याओं की ओर जिले के किसी भी अन्य संघ के पदाधिकारियों का कोई ध्यान न देना निराशा जनक रहा, क्या मजबूरियां रहीं वहीं जानते होंगे.
कुछ शिक्षकों ने कहा कि एक तरफ हम अपने आप को राष्ट्र निर्माता, भविष्य निर्माता, सबसे ईमानदार कहलाना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ स्वंय भ्रष्टाचार का शिकार होते हुए भी मूक दर्शक बने रहते हैं अपने वैध अधिकारों के प्रति उदासीन रहते हैं. लेकिन अमित कुमार के प्रयास से आज जनपद के शिक्षकों के लाखों रुपये बच गए. उनका संघर्ष अभी जलपान के लिए आदेश का पालन करना उनकी प्राथमिकता में हैं कि 18 मार्च 2026 से जो जलपान व्यवस्था होनी थी वह लेट हुआ तो बाकी दिनों का शिक्षकों के हक़ का पैसा उनको नकद भुगतान कर दिया जाए।
शिक्षक नेता ने चिंता व्यक्त किया है कि अब जब ₹100 अतिरिक्त वसूली भी अबकी नहीं हुई है तब कही शिक्षकों के बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन पारिश्रमिक का पैसा समय से उनके खाते में भेजने में कोई जानबूझकर हीलाहवाली न होने पाए, वह अब चाहते हैं कि दो महीनों में वह सब भी भुगतान हो जाए। उसके लिए कभी शिक्षकों को भविष्य में परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह प्रयासरत हूं प्रदेश के उच्च स्तर के सक्षम अधिकारी से तथा शासन के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। जनपद के शिक्षको ने प्रदेश के ऐसे जुझारू, ईमानदार, निर्भीक उनके हक़ हुक़ूक़ के लिए संघर्ष करने वाले शिक्षक अमित कुमार का आभार व्यक्त किया और प्रदेश संगठन से मांग किया कि इस तरह कार्य करने वाले सदस्य को प्रदेश कमेटी में उच्च स्तरीय कोई पद दिया जाए।
यह भी पढ़ें ….
