लखनऊ, 15 मई , भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि. आज 15 मई को उनकी जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है। विभिन्न सामाजिक- राजनीतिक , संगठनों नेताओं ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है .
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है . उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है …मातृभूमि की स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका त्यागमय व राष्ट्रनिष्ठ जीवन प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर माँ भारती की अस्मिता और गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
