- डॉ अब्दुर्रहीम, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, मुमताज़ पी जी कॉलेज, लखनऊ
लखनऊ , 17 मई प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अब्दुर्रहीम, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, मुमताज़ पी जी कॉलेज, लखनऊ अन्तर्राष्ट्रीय अवधी अकादमी लखनऊ ( भारत ) एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका वाग्प्रवाह के संयुक्त तत्ववाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 जून 2026 को हनोई, वियतनाम ( Hanoi Vietnam ) में होगी. संगोष्ठी का मुख्य विषय वैश्विक शांति का आधार : वसुधैव कुटुंबकम है जबकि उप विषय भारतीय वांग्मय : वसुधैव कुटुंबकम , हिंदी वांग्मय में वसुधैव कुटुंबकम, वैश्विक शांति : बुद्ध दर्शन , वैश्विक शांति : गांधी दर्शन, वैश्विक शांति और भारतीय राजनीति , वैश्विक शांति : ग्लोबल साउथ, वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति रखा गया है.
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर आरपी पाठक करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर शैलेंद्र मिश्र, प्रोफेसर अम्बरीश कुमार शास्त्री , प्रोफेसर आशा गुप्ता, डॉक्टर नीता वर्मा , डॉक्टर मनोज कुमार सिंह और डॉक्टर सीमा जैन हैं . इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अजय कुमार वर्मा हैं, जबकि आयोजन सचिव प्रोफेसर अनिल कुमार विश्वकर्मा हैं . उल्लेखनीय है कि वियतनाम ( Hanoi Vietnam ) दक्षिण पूर्व एशिया स्थित एक उभरता हुआ साम्यवादी गणराज्य है , जिसने अपने पराक्रम और साहस से संघर्ष करते हुए विश्व महाशक्ति के सामने अतुल्य पराक्रम का परिचय दिया है . अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषय पर यह संगोष्ठी वियतनाम की राजधानी हनोई ( Hanoi Vietnam ) में प्रस्तावित है , जहाँ डॉ अब्दुर्रहीम पूर्व विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग मुमताज पीजी कॉलेज लखनऊ सूफी संतों के कृष्ण काव्य में वसुदेव कुटुंबकम की भावना पर अपने विचार रखेंगे और शोध पत्र का वाचन करेंगे.
जानिये डॉ अब्दुर्रहीम जी के बारे में
डॉ अब्दुर्रहीम ने कृष्ण काव्य में भावात्मक एकता विषय पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया,दिल्ली से 1992 में Ph D की उपाधि प्राप्त की और अप्रैल 1992 में अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज में हिन्दी प्रवक्ता के स्थाई पद पर नियुक्ति हुई। 2007 तक इस्लामिया डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य किया उसके पश्चात अक्टूबर 2007 में मुमताज़ पी जी कॉलेज, लखनऊ में नियुक्त हुए जुलाई 2020 से सितंबर 2022 तक मुमताज़ पी जी कॉलेज, लखनऊ में कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर सेवारत रहे और 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए। तब से अब तक मुमताज़ पी जी कॉलेज लखनऊ के MA हिन्दी के छात्र छात्राओं की ऑफ लाइन और ऑन लाइन अवैतनिक सेवा कार्य तथा स्वतंत्र लेखन कार्य में व्यस्त है। उन्हें NSS कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है .
