- अठारह सौ से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी
- मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे
रायपुर, 15 मई, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह आज 15 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 1 हजार 880 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व निर्देशक डॉ. अशोक कुमार सिंह दीक्षांत भाषण देंगे। कृषि विश्वविद्यालय (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कृषि विश्वविद्यालय (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। स्नातक कृषि पाठ्यक्रम के 1234 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएँगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 518 एवं पी.एचडी. स्तर पर 128 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे।
दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) , प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कृषि महाविद्यालय रायपुर में स्थित कृषि मंडपम में आज दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय (IGKV – Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya ) के कुलपति एवं कुलसचिव सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
