लखनऊ , 14 मई , दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर (DDU gorakhpur) के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० उमा श्रीवास्तव को काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही का कुलपति नियुक्त किया गया है. ( Prof. Uma Srivastava appointed as founder Vice Chancellor of Kashi Naresh University, Bhadodhi)
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 14 मई को प्रोफेसर श्रीवास्तव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है. कुलपति के रूप में प्रोफेसर श्रीवास्तव की नियुक्ति होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की है.

