लखनऊ . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल के समर्थन में नरेन्द्र कुमार वर्मा महामंत्री ,डा0आर0 के0त्रिवेदी, महेश चंद्र जिला मंत्री ने महर्षि विद्या मंदिर इन्टर कालेज, महर्षि विश्वविद्यालय, सुभाष इन्टर कालेज आदि में प्रचार किया तथा विजयी बनाने की अपील शिक्षकों से की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी प्रकार अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, डा0 एस0के0मणि शुक्ल ने राजकीय महाविद्यालय बिजली पासी किला, डाक्टर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, क्रिश्चियन महाविद्यालय आदि में शिक्षको से वोट मांग कर विजयी बनाने की अपील की।

इसी प्रकार संगठन के पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष आर पी सिंह , आय व्यय निरीक्षक आलोक पाठक और अखिलेश त्रिपाठी ने कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज , टेक्निकल इंटर कॉलेज , जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज , गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चंदर नगर , सिंधी विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्पर्क किया .
यह भी पढ़ें :
