प्रयागराज , 08 अप्रेल , उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में आज 8 अप्रैल को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर निर्धारित दो प्रारूप पर उन सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज की छात्र संख्या और अन्य विवरण मांगा है, जहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम और जहाँ 100 से 250 के बीच में है .
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में निर्धारित प्रारूप पर संबंधित महाविद्यालय की संपूर्ण जानकारी मांगी गई है. इनमें मुख्य रूप से महाविद्यालय का नाम, स्थापना वर्ष , छात्रों की संख्या , अनुदानित शिक्षकों की संख्या , कार्यरत/ रिक्त/ स्ववित्त पोषित शिक्षकों की संख्या कार्यरत/रिक्त , कर्मचारियों की संख्या कार्यरत/ रिक्त , अनुदानित महाविद्यालय की छात्र संख्या 100 से 250 के बीच है, ऐसे महाविद्यालय के बारे में महाविद्यालय का नाम, स्थापना वर्ष, छात्रों की संख्या, अनुदानित शिक्षकों की संख्या कार्यरत/ रिक्त,स्ववित्त पोषित शिक्षकों की संख्या कार्यरत एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या और रिक्त संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है.
पत्र में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनुदानित महाविद्यालयों की सूचना संकलित कर उसका परीक्षण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर समेकित करते हुए सूचना आज ही 8 अप्रैल को उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज स्थित कार्यालय को उपलब्ध उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें . यह पत्र डॉक्टर शशि कपूर संयुक्त शिक्षक अधीक्षक उच्च शिक्षा की ओर से भेजा गया है.
