- विद्यालय ने अपने क्षेत्र में सर्वाधिक प्रथम श्रेणी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर एक रिकॉर्ड कायम किया है .
- अंग्रेजी माध्यम वाले इस विद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है .
लखनऊ 24 अप्रैल, यूपी बोर्ड प्रयागराज ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम ( UP Board Result 2026 ) श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) के लिए काफी शानदार रहे हैं.विद्यालय ने अपने क्षेत्र में सर्वाधिक प्रथम श्रेणी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर एक रिकॉर्ड कायम किया है . अंग्रेजी माध्यम वाले इस विद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है .
इस विद्यालय ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) के सभी विद्यार्थी शत प्रतिशत पास हुए हैं. इनमें हाईस्कूल में शामिल कुल 111 में 97 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी और दो विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है. इसी प्रकार इंटरमीडिएट में परीक्षा में शामिल कुल 127 विद्यार्थियों में 84 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 32 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी और 11 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है. विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों में हाई स्कूल में सोनम कुशवाहा ने 90.33 प्रतिशत, शोभित मुरारी ने 89.16%, स्पर्श मौर्य ने 89%, जितिन गिरी ने 86% , प्रिंस गुप्ता ने 86.16%, निवेदिता मिश्रा ने 85.33 प्रतिशत, शीतल चौहान ने 84.66 प्रतिशत , स्रष्टि गुप्ता 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं . इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रिया सिंह ने 86% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया है, जबकि शिवांजलि तिवारी ने 85.6%, खुशी गुप्ता ने 84.4% , खुशी द्विवेदी ने 84%, सिमरन रावत ने 83.6%, विशाल गिरी ने 8 2.2 प्रतिशत, राजवीर श्रीवास्तव ने 81.8 प्रतिशत, वर्तिका शर्मा ने 81.6% , आर्या वाजपेई ने 86.6 प्रतिशत , अनुभवी मिश्रा ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है.

विद्यालय श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा , प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों की उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बताया टीम भावना से यह उपलब्धि मिली है . डाक्टर मिश्र ने कहा विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है.
विद्यालय श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन तंत्र ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है और अच्छे लगातार उत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी है . उल्लेखनीय है कि विद्यालय के प्रबंधन तंत्र ने विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लासरूम, AC क्लासरूम से लेकर के विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सुविधायें प्रदान की है . योग्य , कुशल एवं प्रतिभावान प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से इस विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है . इस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिशत और अच्छे परिणाम देने वाले एसएससी जीडी की इस उपलब्धि की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. परीक्षा परिणाम के दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर पर को विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं मार्गदर्शन के लिए प्रबंधन के प्रति आभार जताया और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
विद्यालय श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढाई होती है , यहाँ NCC , NSS और भारत स्काउट गाइड सहित विभिन्न प्रकार की शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियां होती हैं जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मददगार होती हैं . उन्होंने बताया कि हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये है, जो इस क्षेत्र में सर्वाधिक है और विद्यालय श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) के परिणामों ने यह साबित साबित कर दिया है कि क्षेत्र में श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter College,Faizullahganj Lucknow ) सबसे आगे है.
