लखनऊ , 24 अप्रेल , UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। करामत पब्लिक स्कूल के लिए यह एक और गौरवशाली वर्ष रहा। स्कूल ने 100% परिणाम देकर शानदार सफलता प्राप्त की। सभी छात्राओं ने अच्छे अंकों से सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही पूरे कैंपस में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस वर्ष के टॉपर्स:
कक्षा 10: वैष्णवी यादव – 89%
कक्षा 12 (विज्ञान): वैष्णवी बाजपेई – 82.6%
कक्षा 12 (कला): बुशरा मायरा – 79.6%

आंकड़ों के अनुसार स्कूल के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 90% से अधिक छात्राओं ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विषयों में प्रदर्शन एक समान उत्कृष्ट रहा। इस अवसर पर मैनेजर नवेद अहमद और डायरेक्टर प्रिंसिपल श्रीमती लिपिका बनर्जी ने छात्राओं को संबोधित किया और इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत व दृढ़ संकल्प को दिया।

