- सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट में 85% अंक प्राप्त करने वाली डौली वर्मा प्रथम स्थान पर, 80% अंकों के साथ मीनाक्षी त्रिपाठी द्वितीय व 78% अंकों के साथ श्रेया यादव तृतीय स्थान पर रही। इन्हें सम्मानित किया गया .
लखनऊ , 24 अप्रेल , एंजेल कार्मेल इण्टर कॉलेज सीतापुर रोड लखनऊ ( Angel Carmel Inter College · Snehi Nagar, Tadi Khana, Sitapur Road, Lucknow) में आज 24 अप्रेल को बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंटरमीडिएट में 85% अंक प्राप्त करने वाली डौली वर्मा प्रथम स्थान पर, 80% अंकों के साथ मीनाक्षी त्रिपाठी द्वितीय व 78% अंकों के साथ श्रेया यादव तृतीय स्थान पर रही।

हाइस्कूल में अंशवी सिंह 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। 87% अंकों के साथ जिया परवीन द्वितीय व 85% अंकों के साथ रुतबा बानो तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या डॉ किरण श्रीवास्तव के द्वारा मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

