लखनऊ . माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने बोर्ड परीक्षा केंद्र ( UP Board Exam News) पर ही अंक अपलोड कराये जाने से गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है और कहा है कि तीन दिन में अंक अपलोड करने की बाह्य परीक्षकों सहूलियत दी जानी चाहिए। केंद्र पर ही अंक अपलोड करने से परीक्षकों नेट की भी समस्या से जूझने के कारण दूसरे किसी व्यक्ति के मोबइल फोन से अंक अपलोड करने पर मजबूर होना पड़ता है। इससे गोपनीयता भंग होती है .
संगठन के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि इस व्यवस्था ( UP Board Exam News) से भ्रष्टाचार को तो बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना होती है। साथ ही साथ आपसी वैमनश्व भी बढ़ने की स्थिति उतपन्न होने की शिकायतें भी मिली थी.विगत परीक्षा के दौरान भी इस स्थिति के कारण परीक्षकों को देर रात तक अपलोड के लिए परीक्षा केंद्र ( UP Board Exam News) पर रुकने से विशेष रूप से महिला परीक्षकों को अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों से गुजरने की भी शिकायतें दृष्टि गोचर होती रही हैं। इसलिए पाण्डेय गुट ने बोर्ड परीक्षा समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर ही सारे अंक अपलोड किये जाने की पूर्व व्यवस्था ( UP Board Exam News) को बहाल किये जाने की पुर जोर मांग की है।
यह भी पढ़ें :
