कानपुर ऋषिकुल योगपीठ द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार एवं अवार्ड फंक्शन 2026, 6 सितम्बर 2026 को लखनऊ के सहकारिता भवन में आयोजित किया गया। जिसमें “डिप्लोमा इन यौगिक साइन्स, डी.ए-वी.(पी.जी.) कालेज, कानपुर” के योग-प्रशिक्षुओं ने अपनी मनोहर सामूहिक प्रस्तुति दी और पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

योगा के इन होनहारों ने राजधानी लखनऊ में डी.ए-वी.कालेज, कानपुर का नाम रोशन किया है और डी.ए-वी.परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। योगडिप्लोमा की प्रशिक्षिका श्रीमती कञ्चन गुप्ता के कुशल निर्देशन में योगप्रशिक्षुओं ने अभ्यास किया और लखनऊ जाकर शानदार प्रदर्शन किया।

डी.ए-वी. कालेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने योग प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं तथा हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्कृत विभाग के विभाग प्रभारी प्रो.विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योगडिप्लोमा के कोआर्डिनेटर डा.सवितुर प्रकाश गंगवार ने कीर्तिमान् स्थापित करके बापस आए सभी योग-छात्राओं को मंगलकामनाएँ दीं और धन्यवाद प्रेषित किया।
योगप्रदर्शन में आंचल कुशवाहा, अर्पणा, आशा गुप्ता, गीता कुमार, कौमुदी यादव, कविता सक्सेना, कुमारी रोज, कुमारी सावित्री, प्रशस्ति त्रिवेदी, सृष्टि सक्सेना, सोना यादव और उमा देवी ने योगप्रशिक्षिका कंचन गुप्ता के निर्देशन में प्रतिभाग किया।
