लखनऊ. गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कालेज ऐशबाग लखनऊ मे माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लाठी फ़ाइट, मेंपट्टू, चुवाड़कल तीन इवेंट हुए। जिसके परिणाम इस प्रकार है।
काली चरण इण्टर कालेज ने 7 गोल्ड मेडल 1 ब्रॉस मेडल,
ब्राइट ब्रेस कालेज ने 2 गोल्ड मेडल,
सिटी मॉडर्न स्कूल ने 2 गोल्ड मेडल,
विलेज कालेज ने 1 गोल्ड और 4सिल्वर मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्री विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, अंजुल ओबेरॉय, प्रमिला भारती, नूपुर दुबे, गिरजेश राज व सोमेश कुमार सभी ने प्रतियोगिता को कराने में अपना सहयोग तथा सभी खिलाड़ियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कॉलेज के आयोजक सचिव व खेल विभागध्यक्ष शारीरिक शिक्षक लईक अहमद खान ने बताया कि इस जनपदीय प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी आगामी 11 सितम्बर को लखनऊ में ही होने वाली वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

