लखनऊ, 23 अप्रेल, नगराम बहरौली स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow) में बोर्ड परीक्षा 2026 ( UP Board 10th 12th Result 2026 Out at results.upmsp.edu.in) के परिणामों में छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय स्तर पर घोषित परिणामों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही परीक्षाओं के शीर्ष स्थानों पर बालिकाओं ने अपना वर्चस्व कायम किया है। संसाधनों की कमी और आर्थिक चुनौतियों को धता बताते हुए विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती।
हाईस्कूल की परीक्षा में कक्षा 10 ‘डी’ के छात्र मोहम्मद अनस ने 503 अंक प्राप्त कर विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow) में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, छात्राओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई, जिसमें कक्षा 10 ‘बी’ की छात्रा अनीता कुमारी 494 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी क्रम में आनंदी ने 480 अंक लाकर तीसरा और आंचल ने 475 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान सुरक्षित किया।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग की छात्रा सुहानी ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि सुहानी अपने नाना के घर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थीं और वह मात्र एक प्रतिशत के अंतर से जनपद की ‘टॉप-10’ सूची में आने से चूक गईं। इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान कल्याण खेड़ा की दिव्या को 374 अंकों के साथ मिला, जबकि पल्लवी 354 अंकों के साथ तीसरे और नैंसी वर्मा 346 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow) के शानदार परीक्षा परिणाम में शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कक्षा 10 डी के कक्षाध्यापक आदेश कुमार,कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की कक्षा अध्यापिका कुमारी अंजू, कक्षा 12 ‘ए’ की श्रीमती लक्ष्मी सिंह चौहान और कक्षा 10 ‘बी’ की कक्षा अध्यापिका अंजली वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ष विद्यालय (Jawahar Lal Nehru Inter College in Bahrauli,Lucknow) का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत और हाईस्कूल का परिणाम 84.2 प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस शानदार परिणाम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों ने अभावों के बीच भी अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि ऊंचे लक्ष्यों को पाने के लिए केवल संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की आवश्यकता होती है।
