लखनऊ , 24 अप्रेल , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज( UP Board 10th 12th Result 2026 Out at results.upmsp.edu.in ) द्वारा 23 अप्रेल को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में सनराइज पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मर्दन खेड़ा लखनऊ के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ( UP Board 10th 12th Result 2026 ) उत्कृष्ट रहा . कक्षा दसवीं की छात्रा सौम्या यादव ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है . सौम्या यादव इनमें हिंदी इंग्लिश और गृह विज्ञान में A2 ग्रेड, साइंस में b2, सोशल साइंस में b1 और आर्ट में b1 ग्रेड प्राप्त किया है . सौम्या यादव की इस उपलब्धि पर सनराइज पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. सभी विषयों में 77 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं . प्रेक्टिकल में तो शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है .
UP Board 10th 12th Result 2026 : सौम्या यादव.के पिता शिव पूजन यादव, मां अर्चना यादव और भाई सुधांशु यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि सौम्या शुरू से ही पढ़ने लिखने में होशियार है . उसके पढ़ने का तरीका बहुत ही सरल है. वह होमवर्क के साथ-साथ शिक्षक द्वारा कक्षा में पढ़ाए गए सभी विषयों को मन लगाकर पढती है . विद्यालय की गतिविधियों में भी उत्साह पूर्वक भाग लेती है. सौम्या यादव.के उत्कृष्ट अंक प्राप्त होने पर सहपाठियों ने भी खुशी जताई है. सौम्या ने अपने अच्छे परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय परिवार और माता-पिता और बड़े भाई को दिया है . सौम्या ने कहा कि वह लगन और मेहनत से आगे भी पढ़ाई करती रहेगी.
यह भी पढ़ें
