लखनऊ , 06 अप्रेल , लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (Lucknow University Admission 2026-27 | UG, PG Courses ) की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय (Lucknow University Admission 2026-27 | UG, PG Courses ) ने नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों में बदलाव करने के साथ साथ UG और PG पाठ्यक्रमों में सीटें भी बढाई है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश किए जा सके. इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते थे.
यूनिवर्सिटी प्रशासन (Lucknow University Admission 2026-27 | UG, PG Courses ) के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न संकायों में सीटें बढ़ाई गई हैं और नए कोर्सेज़ भी शुरू किए गए हैं.
यूनिवर्सिटी (Lucknow University Admission 2026-27 | UG, PG Courses ) द्वारा शुरू किया गया “डिप्लोमा इन इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज” (75 सीटें) उन छात्रों के लिए खास अवसर लेकर आया है, इसके अलावा कंप्यूटर विज्ञान विभाग में आधुनिक तकनीकी को ध्यान में रखते हुए बीसीए कोर्स AI और मशीन लर्निंग डाटा साइंस इंटरनेट और थिंग्स और बीएससी साइबर सिक्योरिटी शुरू करने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन चार पाठ्यक्रमों में प्रत्येक पाठ्यक्रम में 75 – 75 सीटें है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय (Lucknow University Admission 2026-27 | UG, PG Courses ) ने AI साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस में भी तीन नए कोर्स शुरू करने की तैयारी की है.
स्नातक में बढ़ी सीटें
बी.ए. (सेल्फ फाइनेंस): लगभग 1430 सीटों की वृद्धि (EWS सहित)
बी.एससी. मैथ्स (SF): 287 सीटें
बी.एससी. बायोलॉजी (SF): 155 सीटें
कंप्यूटर साइंस में नए अवसर
4 नए BCA कोर्स शुरू होंगे
BCA (AI & Machine Learning): 75 सीटें
BCA (Data Science): 75 सीटें
BCA (Internet of Things): 75 सीटें
B.Sc. (Cyber Security): 75 सीटें
इसके लावा 3 नए MSc प्रोग्राम (AI, Cyber Security, Data Science) भी शुरू किए गए हैं, जिनमें कुल 150 सीटें होंगी. MSc कंप्यूटर साइंस की सीटें भी दोगुनी कर दी गई हैं.
विधि संकाय में बड़ा बदलाव: 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB की सीटें 176 से बढ़ाकर 330 कर दी गई हैं,NRI कोटा के तहत 30 सीटें, फीस 7000 डॉलर प्रतिवर्ष
नया कोर्स: BBA-LLB (5 Years Integrated)
वाणिज्य संकाय
B.Com (SF): 223 सीटें बढ़ीं
B.Com (Honours): 102 सीटें बढ़ीं
M.Com (SF): 87 सीटों की वृद्धि
साथ ही B.Com in Retail Management और B.Com in E-Commerce जैसे नए कोर्स (75-75 सीटें) शुरू किए गए हैं.
अन्य प्रमुख कोर्स
Bachelor of Hotel Management: 75 सीटें
PG व डिप्लोमा/PG डिप्लोमा (SF): 662 नई सीटें
MA समाजशास्त्र (SF): नया सेक्शन (75 सीटें)
PG Diploma in Natural Resources and Governance: 75 सीटें
M.Pharm (Pharmaceutics और Pharmacology): 16-16 सीटें
Master in Nutritional Science: 75 सीटें
Minor Degree Programs (MOOCs के माध्यम से) की शुरुआत
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये कहा: यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया सीटों में यह वृद्धि छात्रों की मांग और बदलते शैक्षणिक परिदृश्य को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके .
विशेष : सभी को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय से जुडी सभी प्रकार की जरुरी जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.lkouniv.ac.in
