लखनऊ, 06 अप्रेल , लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University ) के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने शैक्षिक कार्यों को व्यवस्थित और बेहतर प्रबंधन विकास के लिए अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद सिंह को आइक्यूएसी (IQAC Lucknow University ) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है . इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शिक्षकों में प्रसन्नता जताई जा रही है कि कुलपति प्रोफेसर सैनी ने शिक्षाविद और संवेदनशील प्रोफेसर को इस पद पर नियुक्त किया है. इसके पहले प्रोफेसर विनोद सिंह चीफ प्रॉक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं प्राक्टर बोर्ड के मुखिया के रूप में उन्होंने ( Vinod Singh Professor in Economics at University of Lucknow ) विश्वविद्यालय में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकताएं दी है .
इसी प्रकार अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में भी उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य और संगोष्टियां आयोजित की गई है और यह सिलसिला अभी जारी है . उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के (IQAC Lucknow University ) के निदेशक पद पर कई विद्वान शिक्षक कार्य कर चुके हैं और इन सभी ने अपने-अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय के बेहतर शैक्षिक प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया है , लेकिन अब प्रोफेसर जेपी के जेपी सैनी के आने के बाद मशीनरी तंत्र में बदलाव किया जा रहा है. कई छात्रावास अधीक्षकों के पदों में भी फेरबदल किया गया है .
इसी क्रम में भी डॉक्टर विनोद सिंह को भी (IQAC Lucknow University ) का निदेशक नामित किया गया है. विश्वविद्यालय के शैक्षिक प्रबंधन की वर्तमान स्थिति को सभी शिक्षक और विद्यार्थी अच्छी प्रकार से जानते हैं. इसलिए प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह के सामने कई चुनौतियां भी हैं . इन चुनौतियों में जहां उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी के विजन के अनुरूप विश्वविद्यालय के आंतरिक प्रबंधन को और व्यवस्थित होकर गति देना है, वही अन्य विश्वविद्यालयों से प्रतिस्पर्धात्मक दोस्ती करते हुए आगे बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है . विश्वविद्यालय (Lucknow University ) के कई शिक्षक इस बात से सहमत हैं कि शैक्षिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए केवल भाषण नहीं बल्कि धरातल पर ठोस कार्य करने की जरूरत है . ऐसा तभी संभव है जब प्रबंधन की प्राथमिकता शिक्षा और विश्वविद्यालय के विकास से जुड़ी हुई हो . पिछले माह में हुई इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय प्रशासन (Lucknow University ) को महत्वपूर्ण और त्वरित परिणाम देने वाली अपेक्षाओं की उम्मीद है . अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि चुनौतियों और उपलब्ध संसाधनों के बीच तालमेल बनाते हुए प्रोफेसर विनोद सिंह किस प्रकार अपने पद की जिम्मेदारी को निभाते हैं और विश्वविद्यालय (Lucknow University ) को एक नई दिशा प्रदान करते हैं.
इसके अलावा कुलपति डाॅ. जेपी सैनी के निर्देश पर जारी आदेश के तहत भौतिकी विभाग के प्रो. आशीष अवस्थी को विश्वविद्यालय का चीफ प्रोवोस्ट और प्राणीशास्त्र विभाग की प्रो. अमिता कन्नाैजिया को स्टूडेंट्स वेलफेयर का डीन नियुक्त किया गया है।
