रायपुर, 15 मार्च . टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संगठनों का एक मंच पर सामूहिक संघर्ष हेतु प्रयास किया जाना है इसी तारतम्य में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदेश अध्यक्षों का जुड़ाव महसूस किया गया|टेट परीक्षा के विषय में शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है जो शिक्षकों की सेवा पर सवालिया निशान लगा दिया है जिसे संघर्ष कर हमें सफलता मिलेगी जिसके लिए हम तैयार होंगे .

छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक संघ प्रदीप पांडेय ने कहा कि शिक्षक संघर्ष से नाता रहा है. हम अपनी लड़ाई स्वयं लड़ें मनीष मिश्रा प्रदेश संयोजक ने कहा कि टेट एक सोची समझी रणनीति बनाई गई है जो शिक्षकों के लिए घातक है. केदार जैन टी.एफ.आई.केउपाध्यक्ष ने कहा कि हमे सड़कों से संविधान तक की लड़ाई लड़ने को होगा|इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव प्रदेश प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश तिवारी , बसंत कौशिक , कौशल अवस्थी जागेश साहू, शेषनाथ पांडेय जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय विक्रम राय, रामचन्द्र सोनवानी, हरीश गोपाल आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे.

