

- प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ देश के पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की .
लखनऊ, 6 सितंबर श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ (SSJD Inter college lucknow ) में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया . विद्यालय (SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ देश के पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की .

इस अवसर पर श्री मिश्र ने डॉक्टर एस राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग का उल्लेख किया . उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में एस राधाकृष्णन के जीवन मूल्य, आचार विचार और राष्ट्र की भावना को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े . श्री मिश्र ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षकों को शिक्षा के प्रति अधिक लगन और रुचि पूर्ण माहौल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया .

SSJD Inter college lucknow news : उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में शिक्षकों के लिए बहुत चुनौतियां हैं, लेकिन शिक्षक इतना सामर्थ और शक्ति है कि चुनौतियों का भली प्रकार से सामना कर लेगा , लेकिन हमें कदम-कदम आगे बढ़ते हुए इन चुनौतियों को परास्त करना है . कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और गीत, कविता प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस को बहुत ही उल्लासपूर्ण और गरिमा में माहौल प्रदान किया .

विद्यालय (SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को शिक्षक दिवस पर उपहार प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रीतिभोज का भी भव्य आयोजन किया गया।
trending video
