

- राजाजीपुरम् कालोनी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से प्रत्येक जिले में शिक्षक भवन भवन बनाने की माँग की। जिसे सभी ने समर्थन दिया .
लखनऊ, 06 सितम्बर , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति “द्वारा आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह” में संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने सरकार से प्रत्येक जिले में ‘शिक्षक भवन ” बनाने की माँग की है .
शिक्षक दिवस पर राजाजीपुरम् कालोनी के ‘गुलमोहर रेस्टोरेण्ट’ में आयोजित कार्यक्रम में “उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति” के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से प्रत्येक जिले में” शिक्षक भवन” भवन बनाने की माँग की। कार्यक्रम में सी.एल.सिंह,आर.के.बाजपेई,श्रीमती विद्या शर्मा बी.एल.अवस्थी,आर.पी.द्विवेदी प्रलयंकर,पार्षद अजय दीक्षित,पूर्व पार्षद शिव पाल साँवरिया,राम मूर्ति मौर्य,जी.एम.सिंह ,भगवान शंकर त्रिवेदी,चंद्र प्रकाश अवस्थी आदि मौजूद थे।
trending video
