लखनऊ। Sri Krishna Dutt Academy of Higher Education, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ में बीकाम , बीएड , बीएफ़ए, डी फार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए Orientation Programme 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके पाठ्यक्रम एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर निदेशक मनीष सिंह , डिप्टी डायरेक्टर डाक्टर नवीन सिंह एवं सहायक निदेशक कुसुम बत्रा की उपस्थिति रही। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में निदेशक मनीष सिंह ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान, कौशल एवं भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन तथा संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को निरंतर विकसित करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित विभागों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को संबंधित विभागों, क्लासरूम तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों (HODs) ने अपने-अपने विभागों का परिचय प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने नए शैक्षणिक जीवन को लेकर उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
यह भी पढ़ें
