बिलासपुर. भारतीय राज्य पेन्शनर महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आव्हान पर जिला बिलासपुर इकाई के पेन्शनर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने संभागाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में 19अगस्त 2026 को बिलासपुर संभाग के संभाग आयुक्त एस के जैन को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर जनवरी 2026 से लंबित केन्द्र के समान 2 प्रतिशत डी आर (मंहगाई राहत) एरियर्स सहित शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई. दिनांक 05अगस्त 2026 को संघ के जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में संघ के पेन्शनर प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छ0ग शासन को प्रथम चरण में ज्ञापन दिया था.
इसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ में जिले और संभाग दोनों स्तरों पर भारतीय राज्य पेंशनर संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधी मण्डलों द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री छ0ग शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर केन्द्र शासन के समान जनवरी 2026से लंबित 2 प्रतिशत
मंहगाई राहत (डी आर) एरियर्स सहित शीघ्र भुगतान कराए जाने विषयक आदेश जारी करने की मांग शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से की गई.
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के प्रतिनिधि मण्डलों में बिलासपुर संभाग के संभागाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप,जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी , एम एल पाल सदस्य , अवधेश सिंह, डा0ओ पी गुप्ता,आर पी सिंह,श्रीमति रेखा श्रीवास्तव,श्रीमति सुषमा नामदेव, श्रीमति मंजु चतुर्वेदी नजमा खान ,मंगला कदम,जशोमति भगत तथा श्रीमति कुंति राणा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ अन्य सदस्य गण मौजूद रहे. रायगढ़ जिले से संघ के प्रतिनिधियों में अभय गौरहा , कमल नन्दे एंव सुभाष लाम्बट जी के साथ अन्य पेन्शनर साथी मौजूद रहे. कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी साथियों का आभार प्रदर्शन श्री राजेन्द्र कश्यप संभागाध्यक्ष द्वारा किया गया.
यह भी पढ़ें
