गोंडा , 19 अप्रेल , उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्कूटी रैली प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा शर्मा ,डॉ परवेज आलम के मार्गदर्शन में आयोजित की गई l
छात्राओं ने इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l छात्राओं ने “नारी शक्ति सशक्त देश” , “भारत के विकास में सुनिश्चित हो नारी की भागीदारी ” जैसे नारे लगाए साथ ही अपने मोबाइल से 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल करके महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया , संसद में इस बिल के पास न होने पर दुख व्यक्त करते हुए कई छात्राओं ने बिल के न पास होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया l छात्राओं का कहना था आजादी के इतने वर्ष बाद भी लोगों की मानसिकता नहीं बदली है, आज भी लोग नारी को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते.

छात्राओं ने अपना विरोध दर्शाते हुए बिल के समर्थन में बोलते हुए कहा इस बिल के समर्थन में सभी पार्टियों को एक मंच पर आने की आवश्यकता है क्योंकि देश के विकास के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जाना न्याय संगत है l इसे राजनीतिक बना दिया गया या दुर्भाग्यपूर्ण है l देश के विकास में जब तक लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक देश की आधी आबादी की आवाज नहीं उठ पाएगी .

उक्त रैली में प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा , विजय सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, आनंद चतुर्वेदी, ड्रिंकल यादव, अमित द्विवेदी एवं मानसी पांडे का सहयोग सराहनीय रहा l यह जानकारी डॉ रेखा शर्मा संयोजक नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ने दी है .
यह भी पढ़ें
